फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्ल के आरोपी बंदी की इलाज के दौरान मौत

Sun, 02 Dec 2018 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
कैदी भागा
विज्ञापन
बस्ती। हत्या के आरोप में 21 महीने से जिला कारागार में बंद 29 वर्षीय युवक की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में रविवार शाम मौत हो गई। जेलर अनिल कुमार सुधार ने पुष्टि की है।
विज्ञापन

जेल प्रशासन के मुताबिक बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के महथा गांव निवासी रियाज अहमद पुत्र मोहम्मद रजा हत्या के एक मामले में न्यायिक अभिरक्षा में कारागार में निरुद्ध था। जेल के चिकित्सक के अनुसार 29 वर्षीय रियाज अहमद मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। दो दिन पहले 30 नवंबर को रियाज की तबीयत अचानक बिगड़ गई तो उसे उच्चस्तरीय इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया। जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने रियाज को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए उसी दिन शाम को रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में दो दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार की शाम तकरीबन पांच बजे विचाराधीन बंदी रियाज अहमद की मौत हो गई।
जेल के अभिलेखों के अनुसार अंडर ट्रायल बंदी रियाज 18 मार्च 2017 को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। अभियुक्त रियाज पर लालगंज थाने में आईपीसी की धारा 302 अपराध संख्या 56/ 2017 का मामला दर्ज था जिसमें पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। जहां कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। इस बाबत जेलर अनिल कुमार सुधाकर ने बताया कि रियाज अहमद के परिवार वालों को उसके मौत की सूचना दे दी गई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से संबंधित पुलिस पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को दे दिया जाएगा। घटना की सूचना मानवाधिकार आयोग तथा जेल के उच्चाधिकारियों के अलावा बस्ती व गोरखपुर जिला प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें