ऊंज। थानाक्षेत्र के दौड़ियाही गांव में शनिवार रात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घंटो मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। दौड़ियाही गांव के पास हाइवे पर शनिवार रात एक महिला टहल रही थी। इसी बीच वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रहे वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। रविवार दोपहर तक शव की पहचान नहीं हो सकी। आसपास के लोगों के अनुुसार वह महिला मानसिक रूप से पीड़ित थी। एसओ एसएन मिश्रा ने बताया की पहनावे के अनुसार मृतक महिला मुस्लिम समुदाय की लग रही थी। उसके पहचान का प्रयास किया जा रहा है।