फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो.. ओवरब्रिज पर हादसा एक की मौत,13 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन

ओवरब्रिज पर हादसा एक की मौत,13 घायल
बरातियों से भरी बोलेरो पलटने से हुआ हादसा
हादसे में दूल्हे के बहनोई ने दबकर गंवाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। फोरलेन पर पुरानी बस्ती के हड़िया ओवरब्रिज पर बरात से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूल्हे के बहनोई की मौत हो गई। 13 अन्य घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थाने के मरवटिया गांव से संतकबीरनगर के भदहा खलीलाबाद में सोमवार को बारात गई थी। विवाह होने के बाद रात में घर के छोटे बच्चे और किशोरों को दूल्हा रमेश के बहनोई सूर्यप्रकाश निवासी परसिया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर के साथ घर लौटने लगे। सोमवार रात लगभग तीन बजे फोरलेन पर पुरानी बस्ती थाने के हड़िया ओवरब्रिज पर पहुंचकर एकाएक अनियंत्रित हो गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, गाड़ी बीच रोड पर पलट गई। इसमें सूर्यप्रकाश चौधरी के ऊपर गाड़ी का ज्यादा हिस्सा दब गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में सवार बच्चों समेत 13 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें