फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन



कार की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत
मालवीय रोड पर हादसा, दूसरा युवक मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। मालवीय रोड स्थित एक होटल के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। दुर्घटना शुक्रवार रात हुई।
विज्ञापन

बाइक सवार दो युवक मालवीय रोड से जा रहे थे। अभी एक होटल के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने चपेट में ले लिया। एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक के साथ कार में फंसकर घिसटता रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डॉयल 100 ने दोंनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया जबकि दूसरे को मृत घोषित कर दिया गया। होटल के सामने हुई दुर्घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद है। मृतक की पहचान गोंडा जिले के धानेपुर थाने के उजैनीकला निवासी मुस्तकीम (40) तथा घायल वहीं के हसनुलहक के रूप में हुई। पुलिस ने घर वालों को सूचना दी। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें