फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने उड़ाए नकदी व जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सेहरिया गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर को खंगाला। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना की जानकारी परिवार वालों को सुबह हुई। पीड़ित ने घटना के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सेहरिया गांव के युधिष्ठिर का परिवार गर्मी के चलते रात में घर के बाहर सो रहा था। गृहस्वामी का कहना है कि रात में छज्जे के सहारे छत पर चोर चढ़ गए। सीढ़ी से होकर घर में घुसे। बक्से का ताला तोड़ झुमकी, अंगूठी, चेन, पाजेब व पायल के अलावा छह हजार रुपये नकद लेकर चोर खिड़की के रास्ते फरार हो गए। थानाध्यक्ष रवि राय ने कहा कि घटना संज्ञान में है। पीड़ित से बातचीत के लिए बुलाया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें