मुंडेरवा क्षेत्र के अरईल दीगर पट्टी गांव में रविवार सुबह गैस सिलेंडर से लगी आग में घर का सारा सामान जल गया। आग बुझाने के प्रयास में युवक भी मामूली रूप से झुलसा गया।
सुबह करीब सात बजे ईश्वर चंद्र खाना बना रहे थे। गैस के रिसाव को समझ नहीं सके। अचानक सिलेंडर में आग लग गई। ईश्वर चन्द्र अभी कुछ समझ पाते आग की लपट पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया और देखते ही देखते घर मे रखे कपडे,गद्दा और राशन सभी जल कर राख हो गया। ईश्वर चंद्र के शोर मचाने पर गांव वाले दौड़े। लोगों ने मिट्टी और बालू गैस सिलेंडर पर डाला तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। हरिश्चंद्र ने बताया कि उज्जवला योजना के तहत 25 अगस्त 2016 को मां गौरी एचपी एजेंसी महादेवा से मां शैलावी देवी के नाम से कनेक्शन लिया गया था। आपूर्ति एजेंसी से मिली थी। अचानक आग लग गई। बुझाने के चक्कर में चेहरा और हाथ मामूली रूप से झुलस गया है।