फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से चोरी बुद्ध प्रतिमा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 07 Sep 2018 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने अष्टधातु की मूर्ति बरामद किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। जिले की स्वॉट और पुरानी बस्ती पुलिस के संयुक्त अभियान में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बुद्ध प्रतिमा नेपाल से चुराई थी।
विज्ञापन

दोनों तस्कर बृहस्पतिवार की रात प्रतिमा बेचने जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हड़िया चौराहे से मेंहदावल रोड तक घेराबंदी की और उधर से गुजरने वाले व्यक्तियों व वाहनों की जांच शुरू की। रात करीब साढ़े 12 बजे हरियाली पेट्रोल पंप के पास से पुलिस ने दोनों तस्करों को दबोच लिया। इनकी पहचान सफायत निवासी वीर अब्दुल हामिद नगर, वार्ड नंबर 12 कसया और जितेंद्र यादव निवासी बभनौली रामकोला जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। उनकी बाइक के अलावा जामा तलाशी में 19 सौ रुपये नकद भी बरामद किए गए। टीम में स्वॉट प्रभारी विक्रम सिंह, पुरानी बस्ती थाने के एसआई गणेश कुमार, स्वॉट के सिपाही अभिमन्यु सिंह, छोटेलाल, आदित्य पांडेय, अरुणेश, मनिन्द्र प्रताप, अमित पाठक, सदानंद यादव व पुरानी बस्ती थाने के सिपाही रामकुमार, अजय सिंह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि दोनों एक गैंग से जुड़े है, जो नेपाल से मिश्रित धातु की प्रतिमाएं चोरी कर भारत में और यहां की चुराई गईं प्रतिमाएं नेपाल में बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें