फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 हजार के कपड़े खरीद महिला ने किया पागलपन का ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
21 हजार के कपड़े खरीद महिला ने किया पागलपन का ड्रामा
विज्ञापन

- लोगों ने महिला को किया पुलिस के हवाले, पति ने माफी मांग छुड़ाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पागलपन का ड्रामा करके लोगों को लूटने वाली महिला को पागलपन का ड्रामा करना मंहगा पड़ गया। लोगों ने उक्त महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के पति ने पुलिस व लोगों से माफी मांग कर महिला को छुड़वाया। मामले के अनुसार थाना नंबर 8 के अधीन आते काली माता मंदिर के नजदीक एक औरत अपने बच्चों के साथ पागलपन का ड्रामा कर एक घर में घुस गई। वहां से किसी तरह उसे निकाला गया तो उसके बाद वह मार्केट में एक कपड़े की दुकान में बच्चों के साथ पहुंच गई। उसने दुकानदार से कहा कि मुझे नए कपड़े खरीदने हैं। दुकानदार ने जब उससे पैसे होने की बात कही तो उसने कहा कि मुझे ऐसा वैसा मत समझो मुझे अपने गांव जाना है, इसलिए नए कपड़े खरीदने आई हूं। उस औरत ने दुकानदार से 21 हजार के कपड़े निकलवाए लिए व पैसे की बात आने पर पागलपन का ड्रामा कर कपड़े लेकर भागने की कोशिश करने लगी। दुकानदार व आसपास के लोगों ने उक्त महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला के पति को बुलाया व पति के माफी मांगने पर उस महिला को उसके पति के हवाले कर दिया। दुकानदारों का कहना था कि यह औरत अपने बच्चों के साथ इस मार्केट 2 दिन से घूम रही थी। यह कभी किसी दुकान में कभी किसी दुकान में जाकर पागलपन का ड्रामा कर लोगों को बेवकूफ बना रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें