फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए छह साल के बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से बालक की मौत
विज्ञापन

खोड़ारे-बभनान मार्ग पर वनरहा के पास हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। कस्बे के सीमावर्ती गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के बभनान-खोड़ारे मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक वनरहा गांव में अपनी ननिहाल आया था। वह एक लड़के की साइकिल पर बैठकर सावरपुर बाजार जा रहा था। गुस्साए गांव वालों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार दोपहर में हुआ। वनरहा गांव के कादिर की दुकान के सामने साइकिल पर बैठकर छह वर्षीय गुलाम अली पुत्र गुल मोहम्मद निवासी हलुवा मजरा टेगहा थाना गौर बभनान की तरफ जा रहा था। उसी समय गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने आनन-फानन इलाज के लिए बभनान पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बालक के नाना गुलाम हुसैन ने बताया की अभी कुछ दिन पहले अपनी माता के साथ ननिहाल आया हुआ था। एक लड़के की साइकिल पर बैठकर सावरपुर बाजार जा रहा था। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को दौड़ा कर पकड़ लिया। हादसे की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। चालक को थाने ले गई। थानाध्यक्ष खोड़ारे आरपी सोनकर ने बताया कि परिजनों ने लाश का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस वजह से पंचनामा कराकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें