फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चानक युवक की तबीयत बिगड़ी, नशे में जहर पिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

युवक की तबीयत बिगड़ी, मौत
सोनहा थाने के बैदौला गांव की घटना, नशे में जहर पिलाने का आरोप
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के बैदौला गांव निवासी रामकेश यादव (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ने पर गांव में खलबली मच गई। जिला अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने नशे की हालत में जहर पिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार दोपहर की है। सवा 12 बजे रामकेश की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिवार वालों ने आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर पहुंचाया। जहां पिता फेंकू यादव ने डॉक्टर को बताया कि रामकेश को नशे की हालत में किसी ने जहर पिला दिया है। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रामकेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल अफसर डॉ. पीसी यादव ने बताया कि पीड़ित और उसके परिजनों की ओर से शराब के साथ जहर पिलाने की बात कही गई। परीक्षण में भी एल्कोहल और प्वॉइजन की आशंका दिखी। सोनहा पुलिस को सूचना देकर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में रामकेश की मौत हो गई। रामकेश को नशे की हालत में जहर देने को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। रामकेश की पत्नी की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है। दो बच्चों के पिता रामकेश की दूसरी शादी नहीं हुई है। नामांकन में ड्यूटी होने से पुलिस नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें