फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी कार में टकराकर जलने लगी दूसरी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

खड़ी कार में टकराकर जलने लगी दूसरी कार
गोरखपुर, बेलघाट की कार सवार महिला घायल
छावनी के चौकड़ी टोल प्लाजा पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
छावनी। चौकड़ी टोल प्लाजा पर पर्ची कटाते समय दूसरी कार की पीछे से टक्कर लग गई। टकराने वाली कार धू-धूकर जलने लगी। इसमें एक महिला भी घायल हुई है। दोनों कारों में अलग-अलग परिवार गोरखपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

लखनऊ के रहने वाले महावीर सिंह सेंगर लड़के के लिए बहू देखने परिवार के साथ कार से गोरखपुर जा रहे थे। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे चौकड़ी टोल टैक्स पर्ची कटा रहे थे। तभी दूसरी कार से गोरखपुर जा रहा चालक नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे पीछे से जोरदार टक्कर लग गई। टक्कर मारने वाली कार अचानक जलने लगी। गनीमत थी कि मौके पर कोई दूसरा वाहन नहीं था। जलती कार पर सवार गंगासागर तथा उनकी पत्नी पूजा निवासी ग्राम साऊंखोर थाना बेलघाट जिला गोरखपुर किसी तरह बाहर निकले। बाहर निकलने के दौरान पूजा (34) गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार में आग लगते ही टोल प्लाजा पर अफरातफरी मच गई। तत्काल एनएचआई के एंबुलेंस से घायल पूजा को सीएचसी हर्रैया भेजा गया। बाकी दोनों कारों में सवार अन्य लोग सुरक्षित निकले। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने पर कार बुझ सकी। कार को क्रेन से हटाया गया। इस दौरान छावनी पुलिस भी मौके पर जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें