फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 नकलची पकड़े

Sat, 27 Feb 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बोर्ड परीक्षा के सातवें दिन सबसे अधिक नकलची पकड़े गए। हर्रैया के दो ऐसे विद्यालयों से नकलची पकड़े गए जहां से हर वर्ष प्रदेश के टाप 10 में शामिल रहते हैं। सात छात्राएं और चार छात्र को नकल करते पकड़े जाने पर रस्टीकेट कर दिया गया। दोनों पालियों में 5864 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन


इसमें हाई स्कूल के 5256 और इंटर के 608 परीक्षार्थी शामिल हैं। प्रथम पाली में हाई स्कूल का विज्ञान विषय और द्वितीय पाली में इंटर का भौतिक शास्त्र विषय की परीक्षा थी। डीआईओएस राजेश कुमार आर्य ने बताया कि पूर्वांचल इंटर कालेज मुंडेरवा का निरीक्षण उनकी टीम ने किया।

 यहां पर द्वितीय पाली की परीक्षा में चार छात्राओं को नकल करते पकड़ा। चारों को रस्टीकेट कर दिया गया। बताया कि राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एसबी सिंह ने द्वितीय पाली में हर्रैया स्थित नेशनल इंटर कालेज में दो छात्राओं और गजाधर अंगद सिंह इंटर कालेज में दो छात्राओं एवं एक छात्र को नकल करते पकड़ा। सभी को रस्टीकेट कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया कि इसी तरह प्रथम पाली की परीक्षा में भी एसबी सिंह की टीम ने औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा में एक छात्रा और डीएल इंटर कालेज बिहरा में एक छात्र को नकल करते पकड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें