फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं की छात्रा से छेड़खानी पर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवीं की छात्रा से छेड़खानी पर बवाल
विज्ञापन

दुकान पर पेंसिल लेने गई थी पांचवीं की छात्रा
उलाहना देने गए शिक्षक को स्कूल तक दौड़ाकर पीटा
दोनों पक्ष की तहरीर पर 25 से ज्यादा पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/बनकटी। कस्बा महसों स्थित एक दुकान पर सामान लेने गई पांचवीं कक्षा की छात्रा से अश्लील हरकत को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। विद्यालय के स्टाफ के लोग उलाहना लेकर गए तो दुकानदारों ने कैंपस तक दौड़ाकर पीटा। पलटवार करते हुए विद्यालय प्रबंधन के लोगों ने दुकानदारों से मारपीट की। घायलों को सीएचसी बनकटी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर अश्लील हरकत, घर में घुसकर मारपीट, पॉक्सो आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घायलों में विद्यालय की प्रधानाचार्य, शिक्षक के अलावा दुकानदार शामिल हैं।
विज्ञापन

कस्बे में पांचवीं में पढ़ने वाली छात्रा कुछ दूर पर स्थित एक दुकान पर पेंसिल खरीदने गई। आरोप है कि दुकानदार ने उसके साथ अश्लील हरकत की। थाने में दी गई तहरीर में प्रबंधक ने लिखा है कि छात्रा ने कक्षा में आकर जब हरकत के बारे में बताई तो शिक्षक दुकानदार के पास उलाहना लेकर गए। बजाए गलती मानने के दुकानदार ने उन्हें हॉकी लेकर दौड़ा लिया। भागते हुए वह गिर पड़े तो पीछे से पहुंचे दुकानदार के भाई एवं अन्य लोगों ने मिलकर मारापीटा और विद्यालय में जा पहुंचे। प्रधानाचार्य और प्रबंधक को भी पीटा। वहीं, दुकानदार पक्ष से भी तहरीर दी गई। इसमें घर में घुसकर पत्नी से अश्लील हरकत करने, तोड़फोड़ आदि का आरोप प्रबंधक, शिक्षक एवं अन्य पर लगाया है। लालगंज थानाध्यक्ष विकास यादव के अनुसार एक पक्ष की तहरीर पर घायल अध्यापक और प्रबंधक को अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही प्रबंधक की तहरीर पर पांच नामजद सहित 20 के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें