थानाक्षेत्र के गोटवा बाजार में निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर 42 वर्षीय मजदूर को गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उसे निकट के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया।
फोरलेन हाईवे से सटे गोटवा कस्बे के निवासी नूर मोहमद मकान बनवा रहे हैं। जहां पर नगर थानाक्षेत्र के कठार जंगल निवासी अनिल कुमार मजदूरी कर रहा था। मंगलवार सुबह करीब दस बजे तीसरे तल की छत लगाने के लिए बनाए गए सांचे के ऊपर से उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे जा गिरा। घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।