परसा-परशुरामपुर मार्ग पर थाना क्षेत्र के अमौली बाजार के पास अनियंत्रित थ्री-ह्वीलर पलट गया, जिसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे परशुरामपुर की ओर जा रही तिपहिया वाहन पलटने से 20 वर्षीय पूजा पुत्री राजमनि निवासी धौरहरा थाना धानेपुर गोंडा, शान्ती देवी (50) पत्नी सरजू प्रसाद , सचिन व आदर्श (15) पुत्र विश्वनाथ निवासी चपरा नरायनपुर घायल हो गए। पूजा के अलावा बाकी घायलों को सीएचसी परशुरामपुर के चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय फैजाबाद रेफर कर दिया। वाहन पुलिस ने कब्जे में ले लिया लेकिन चालक फरार होने में कामयाब रहा।