बस्ती। प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक करने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम पार्टी के रामलौट ने बताया कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुआ आतंकी हमला बेहद निंदनीय है। इस दुखद घटना पर सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। महाजनी सूदखोरी में फंसकर किसान आत्महत्या कर रहा है।
उन्होंने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइयों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक गौरीशंकर भीम, सोनू राव, साधू शरन आर्य,रमाशकर निराला, राजकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद