फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अव्यवस्था के बीच चल रहा परिषदीय शिक्षकों का प्रशिक्षण

Tue, 26 Aug 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। आधारभूत शिक्षा व्यवस्था के लिए छोटे बच्चों को नई गतिविधियों से रूबरू कराने के लिए शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण अव्यवस्था के बीच चल रहा है। बीआरसी में प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां तक नहीं हैं। बिजली कटने पर जनरेटर नहीं चलाया जा रहा है। पीने के लिए पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। शिक्षकों को कंप्यूटर के माध्यम से नई तकनीक की जानकारी देनी है। प्रशिक्षण के समय कभी भी कंप्यूटर नहीं चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान भाषा एवं संख्या ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए गणित भाषा में सूत्र, संख्या, अंकों का चयन, जोड़-घटाना जैसे शब्दों व अंकों को कैसे बच्चों में विकसित किया जाए। इसी पर शिक्षकों को प्रशिक्षित करना है। प्रशिक्षण के बाद ये शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों को जागरूक करेंगे।
बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बीआरसी पर जरूरत के अनुसार सुविधाएं मुकम्मल होनी चाहिए। तभी सही मायने में प्रशिक्षित होंगे। उन्होंने बताया कि सूचना मिली है। मैं स्वयं बीआरसी का निरीक्षण करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें