फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जल्द ठीक नहीं हो रही खांसी, त्वचा रोग भी कर रहा परेशान

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सीय परामर्श के लिए पहुंच मरीज संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बस्ती। सर्द मौसम में लोग खांसी-जुकाम और त्वचा रोग से परेशान हैं। खांसी 15 दिन बाद भी ठीक नहीं हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना खांसी से पीड़ित 50 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इसे मौसमी वायरल संक्रमण का असर बता रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिला अस्पताल में एक सप्ताह में खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि संक्रमण ज्यादातर गले और श्वसन तंत्र को प्रभावित कर रहा है। मरीजों में गले में दर्द, बलगम, बुखार और खांसी जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
कई मरीजों के जांच में पाया गया कि 15 दिन तक खांसी ठीक नहीं हो रही है। ऐसे मरीजों के बलगम की जांच भी कराई जा रही है।
एमडी डॉ. पीएल गुप्ता ने बताया कि तापमान नीचे जाने, सुबह-शाम ठंड, धूलकण, प्रदूषण और ठंडी वस्तुओं के सेवन से बीमारी लंबे समय तक टिक रही है।
सलाह दी है कि ठंडी हवा से बचाव करें, गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें और गरम पानी पीएं और भाप लें। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राम अनुग्रह ने बताया कि त्वचा संबंधी रोगी ठंड में बढ़े हैं। बताया कि ठंड के चलते नमी होने से त्वचा में सूखापन आ जाता है। इससे चेहरे पर चक्कते, खुजली आदि की शिकायत होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक्जिमा भी परेशान कर रहा है। एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार को अवकाश के चलते ओपीडी 12 बजे तक चली। 241 मरीजों को परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें