बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज मे परीक्षा देती छात्राएं।
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल के भरोसे परीक्षा देने वाले परीक्षार्थीयों की अकल नहीं काम कर रही है। क्योंकि डीएम के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्ती बरती जा रही है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट केन्द्रों पर समय पूर्व ही जम जाते हैँ और कापी सील कराने के बाद ही वापस लौट रहे हैं। नकल पर नकेल से माफियाओं की नहीं चल पा रही है। ऐसे में उसी के सहारे वैतरणी पार करने का मंसूबा पाले तमाम परीक्षार्थी बगैर कुछ लिखे ही कापी जमा कर रहे हैं। अब तक जिले में तीन नकलची पकड़े गए हैं।
डीएम ने मंगलवार इंटर भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा के दौरान शाम के पाली में श्रीमती सूर्य कुमारी बालिका इंटर कालेज नगर बाजार, सूर्या पब्लिक इंटर नगर बाजार, श्रीमनोहर नाथ किसान इंटर कालेज नगर, डॉ. आरजी सिंह बालिका कालेज बेलाड़ी का निरीक्षण किया। केन्द्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन, जीरो टॉलरेंस पर परीक्षा सपन्न कराने का हिदायत दी। चेताया यदि नकल को लेकर किसी भी केंद्र पर उंगली उठी तो उसकी मान्यता समाप्ति की संस्तुति की जाएगी। डिबार केंद्र घोषित होने पर उनकी मान्यता खत्म करने का संस्तुति की जाएगी।
डीएम के साथ एडीआईओएस हेंमत राव, अभिनंदन श्रीवास्तव, श्यामा देवी की टीम शामिल रही। वहीं डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार आर्य ने मूडाडीहा खुर्द व डूमरी डूसलवा इंटर कालेज पर तथा सीमावर्ती रामरेखा अमोढ़ा में जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान की मौजूदगी में परीक्षा संपन्न हुई। हालांकि कोई नकलची इन केंद्रों पर नहीं पकड़ा गया और परीक्षा शांतिपूर्ण ठंग से हुई।