फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने जाम किया लालगंज-महादेवा मार्ग

विज्ञापन
गैस ना मिलने से उपभोक्ताओं ने लालगंज महादेवा सड़क मार्ग जाम कर दिया
विज्ञापन
लालगंज। एचपी गैस एजेंसी बारीघाट लालगंज पर गैस न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने रविवार को दिन में लालगंज कस्बे के निकट चौबाह में स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा के सामने लालगंज- महादेवा मार्ग को जाम कर दिया। लगभग एक घंटे तक सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों का कतार लग गई। सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी लालगंज विनय कुमार पाठक ने लोगों को समझा बुझा कर किसी तरह जाम हटवाया।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार की भोर में एचपी गैस एजेंसी बारीघाट लालगंज पर सुबह पांच बजे से ही उपभोक्ता लाइन में लग गए। एक ट्रक से 315 सिलिंडर आया था। लाइन में लगभग 600 से अधिक उपभोक्ता खड़े थे। सिलिंडर वितरण शुरू हुआ तो दिन में करीब 12 बजे तक सिलिंडर खत्म हो गया। इसके बाद जिन उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिला वह आक्रोशित हो गए और एजेंसी पर हंगामा करने लगे और कुछ देर बाद लालगंज-महादेवा मार्ग को जाम कर दिया।
उपभोक्ता बयारी निवासी मुनी, गायघाट दुर्गेश कुमार, कुदरहा सर्वेश चौधरी, लालगंज निवासी महेंद्र, सुरेंद्र का कहना था कि एक सप्ताह से सिलिंडर के लिए आ रहे हैं, सुबह से ही लाइन में लगे थे। जब सिलिंडर लेने की बारी आई तो खत्म हो गया। उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर कालाबाजारी का भी आरोप लगाया। वहीं जाम की सूचना पर एसओ लालगंज पहुंचे और लोगों काे समझाया बुझाया और एजेंसी से बातचीत की, इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

एजेंसी के प्रबंधक धीरेंद्र पने बताया कि एक गाड़ी में 315 से लेकर 342 गैस सिलिंडर एक बार में आता है। इस समय हमारे यहां 1500 उपभोक्ताओं द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया है। रोजाना लगभग पांच से छह सौ लोगों की लाइन लगी रहती है। जिससे मांग के सापेक्ष गैस सिलिंडर की उपलब्धता कम होने के कारण कुछ उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ता को उनके ओटीपी के आधार पर गैस सिलिंडर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें