फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिलिंडर के लिए मशक्कत से बढ़ रहा आक्रोश

विज्ञापन
गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। ईरान-इस्राइल युद्ध पर विराम लगने के बाद भी सिलिंडरों की आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है। गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों और गोदामों पर लाइन लगाने के दौरान आए दिन उपभोक्ताओं में मारपीट हो जा रही है। वहीं लाइन लगाने के बाद भी सिलिंडर न मिलने पर एजेंसी के कर्मचारियों सेे भी विवाद हो रहा है।
विज्ञापन

एजेंसी संचालकों का कहना है कि ऑयल कंपनियों की तरफ आपूर्ति कम कर दी गई है। पहले एक दो दिन का बैकलॉग रहता था, अब सप्ताह भर का बैकलॉग हो गया है। ऐसे में सिलिंडरों की गाड़ी आते ही खत्म हो जा रही है। रविवार को स्टेशन रोड स्थित गैस एजेंसी, कटरा स्थित गैस एजेंसी, मालवीय मार्ग पर स्थित गैस एजेंसी और पटेल चौक स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन देखी गई। सिलिंडर के चक्कर में कई तरह की घटनाएं भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें