फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होम डिलीवरी न होने से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
बभनान के गैस एजेंसी कार्यालय पर पर्ची काटने के लिए उपभोक्ताओं की लगी लाइन-संवाद
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान में रसोई गैस आपूर्ति कस्बे में ही संचालित दो एजेंसी से किया जाता है। पिछले महीने तीन मार्च के बाद से गैस की होम डिलीवरी बंद है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को दुश्वारियां का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बभनान के बद्री एचपी गैस एजेंसी पर साढे 14 हजार उपभोक्ता पंजीकृत है। तुलसी इंडियन गैस एजेंसी के भी पांच हजार की संख्या में उपभोक्ता कनेक्शन लिए हुए हैं। सबसे अधिक समस्या तुलसी इंडियन गैस एजेंसी के कनेक्शन धारकों को हो रही है। उन्हें सुबह लाइन में लगकर पर्ची लेनी पड़ रही है फिर तीन किमी दूर गौर रोड पर गांव पंचायत गडहादल्थम्हन गांव में स्थित एजेंसी के गोदाम पर घंटों लाइन लगानी पड़ती है।
लोहिया नगर वार्ड की प्रभावती देवी ने बताया कि 2018 से कनेक्शन लिया है। मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने से बुकिंग नहीं हो पा रही है। पांच दिन से आकर घर लौटना पड़ रहा है। सिलिंडर घर पर खत्म है और चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। इटबहरा गांव के रवि प्रताप सिंह ने बताया कि बुकिंग के एक सप्ताह बाद भी गैस नहीं मिल रही है। सिटकोहर गांव के उपभोक्ता दीपक कुमार ने बताया कि चार दिन पहले गैस बुक किया गया था आज गैस लेने के लिए फिर लाइन लगाने पड़ रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में बद्री एचपी गैस एजेंसी के संचालक प्रांजल गुप्ता ने बताया कि होम डिलीवरी अभी नहीं किया जा रहा है। एजेंसी पर गैस लेने ले उपभोक्ता को ओटीपी मिलने के बाद गैस दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें