बस्ती। जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर ने स्वच्छता से समृद्धि अभियान में परसरामपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नागपुर टिकैत का निरीक्षण किया। सफाई कर्मचारियों की ओर से रोस्टर के अनुसार सफाई न करने, कचरा संग्रह न होने पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताई और एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
ग्राम भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर प्लास्टिक कचरा डंप पाया गया। एडीओ पंचायत को टीम लगाकर गांव को पूरी तरह साफ कराने के निर्देश दिए। जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण राजाशेर सिंह ने ग्रामवासियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने के लिए आग्रह किया। ग्राम पंचायत की बैठक कर क्षेत्र में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर स्वच्छता शुल्क लगाने का सुझाव भी दिया गया।
वहीं आरआरसी का निर्माण मानक के अनुसार नहीं पाया गया। ट्रस, बर्मी कंपोस्ट यूनिट और वॉश यूनिट निर्माण में कमियां पाई गई, जिसे ठीक कराने का निर्देश दिया गया। संवाद