फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून से पहले बाढ़ परियोजनाओं को पूरा करें : डॉ. महेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून से पहले बाढ़ परियोजनाओं को पूरा करें : डॉ. महेंद्र सिंह
विज्ञापन

बस्ती। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को बाढ़ से सुरक्षा के लिए कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। मंत्री ने मानसून से पहले परियोजनाओं के कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ से पहले सभी तैयारियां मानसून से पहले पूरा करने और ग्रामीण क्षेत्रों में नालों की सफाई पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जल शक्ति मंत्री चांदपुर कटरिया तटबंधन पर निरीक्षण के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बावजूद बाढ़ से क्षति को रोकने की तैयारियों के तहत कार्य समयानुसार कराए जा रहे हैं। वर्ष 2020-21 में सिंचाई विभाग के अंतर्गत 254 बाढ़ परियोजनाएं संचालित थीं। उनमें से 83 परियोजनाओं पर कार्य बाढ़ काल 2020 के प्रारंभ होने से पूर्व माह जून तक पूर्ण कर लिए गए थे तथा शेष परियोजनाओं के कार्य सुरक्षित स्तर तक इस प्रकार कराए गए कि उनका लाभ जनता को प्राप्त हो सके। अतिसंवेदनशीन स्थलों, जिन पर बाढ़ परियोजनाएं स्वीकृत नहीं थी, उन पर अनुरक्षण मद से आवश्यक कार्य कराकर सुरक्षा प्रदान की गई। वर्तमान में अब तक कुल 215 परियोजनाएं पूर्ण हुई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर इस उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध है कि बाढ़ बचाव कार्य समय से शुरू हों। काम पूर्ण पारदर्शिता से पूरा किया जाए। कहा कि सरयू नदी पर स्थित कटरिया चांदपुर में ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन कार्य की परियोजना स्वीकृत है, जिसके अंतर्गत 9.50 किमी का कार्य प्रावधान में है। वर्तमान में परियोजना की भौतिक प्रगति 74 प्रतिशत है।
विज्ञापन

इस मौके पर सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता अशोक कुमार सिंह, विधायक अजय सिंह, विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला, भाजपा के जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, एसडीएम सुखवीर सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ दिनेश कुमार, मुख्य अभियंता (गंडक) गोरखपुर आलोक जैन, प्रबंध निदेशक उप्र प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड नवीन कपूर, अधीक्षण अभियंता अवनीश साहू, अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार और परियोजना प्रबंधक पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें