फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में लागू होगी सेफ सिटी परियोजना

विज्ञापन
आयुक्त सभागार में अधिकारियो को संबोधित करते कमिश्नर गोविन्द राजू एनएस। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में लागू होगी सेफ सिटी परियोजना
विज्ञापन

- मंडलायुक्त ने अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने का दिया निर्देश
- सिद्धार्थनगर सीमा पर आईएसआई की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लखनऊ की तरह नगर पालिका बस्ती में सेफ सिटी परियोजना लागू की जाएगी। इसका संचालन गृह विभाग के महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की ओर से किया जाएगा। यह जानकारी मंडलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने दी।
उन्होंने इसका प्रस्ताव शासन को भेजवाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। सेफ सिटी परियोजना को लागू करने के लिए मंडलायुक्त अधिकारिता समिति के अध्यक्ष हैं। उन्होंने सिद्धार्थनगर सीमा पर आईएसआई की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश पुलिस को दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बताया कि सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र में इंटीग्रेटेड स्मार्ट कंट्रोल रूम, पिंक बूथ, पिंक पेट्रोल, आशा ज्योति केंद्र, पिंक टायलेट एवं लाइटनिंग कार्य कराए जाएंगे। सेफ सिटी परियोजना के संबंध में उन्होंने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के ऐसे स्थलों का चयन किया जाएगा जहां महिलाओं, लड़कियों एवं किशोरियों का सर्वाधिक आना-जाना होता है। ऐसे स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। बैठक में मंडलायुक्त ने कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की और कहा कि आने वाले दिनों में पर्व मनाए जाएंगे। इसके अलावा आने वाले समय में चुनाव से संबंधित तैयारी भी की जानी है। सभी संबंधित अधिकारी सुरक्षात्मक उपायों, रात्रि गस्त बढ़ाने तथा समय-समय पर मार्च पास्ट का आयोजन करें। इसके अलावा उन्होंने सीमा क्षेत्र के जनपद सिद्धार्थनगर की सीमा पर आईएसआई गतिविधियों पर कड़ी निगाह रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर तैनात सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल होना चाहिए तथा सूचनाओं का आदान-प्रदान तेजी से किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में आबकारी विभाग की ओर से संचालित 28 अगस्त से 06 सितंबर तक के अभियान की समीक्षा की और प्रवर्तन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में आईजी अनिल कुमार राय, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, डीएम संतकबीरनगर दिव्या मित्तल, डीएम सिद्धार्थनगर दीपक मीना, पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव, एसपी संतकबीरनगर डॉ. कौस्तुभ एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. यशवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें