फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले एक हफ्ते कड़ाके की ठंड का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले एक हफ्ते तक कड़ाके की ठंड का अनुमान
विज्ञापन

बस्ती। दो दिनों से बूंदाबांदी के कारण मौसम का मिजाज सर्द हो गया है। बारिश बंद होने के बावजूद पूरे दिन बादल छाए रहे। धूप नहीं निकली जिसके कारण जिले का तापमान लुढ़क गया। हालांकि हवा न चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। जबकि पहली जनवरी को न्यूनतम पारा गिरने के आसार हैं।
जिले का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार को धूप छांव भरा दिन रहेगा। मगर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। यानी शुुक्रवार की सुबह कड़ाकेे की ठंड का अहसास होने वाला है। इसके अगले दिन यानी शनिवार पहली जनवरी को मौसम और ज्यादा ठंडा होने वाला है। इसके बाद हफ्ते भर तक ठिठुरन वाली सर्दी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पहली जनवरी से हवा की चाल बिल्कुल बदल जाएगी। सामान्य गति से पछुवा चलने का अनुमान है। जिसके कारण ठंड का मौसम शबाब पर होगा। इस दौरान शीत लहर भी चल सकती है। गौरतलब है कि मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद वातावरण में बदलाव आ गया। तापमान तो ज्यादा नहीं गिरा लेकिन बादल छा गए। शाम होते ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। बुधवार को पूरे दिन फुहारेें पड़ती रहीं जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया। बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन धूप नहीं निकली। लिहाजा घरों से बाहर निकलने वालों को स्वेटर-जेकेट शाल-कंबल ओढे़ देखा गया। मौसम का यह रुख खेती-फसलों के लिए काफी बेहतर माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें