फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पष्ट होगी उम्मीदवारों की स्थिति, पर्चा वापसी आज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पष्ट होगी उम्मीदवारों की स्थिति, पर्चा वापसी आज
विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचन के लिए तीन बजे के बाद होगा चुनाव चिह्न का आवंटन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विधानसभा निर्वाचन में बुधवार को पर्चों की जांच होगी। सुबह दस बजे से होने वाले जांच के लिए सभी दलों के उम्मीदवारों को पत्र भेज दिया गया है। अब कल नामांकन पत्रों की वापसी के बाद शाम तीन बजे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
अपने जिले में विधानसभा के छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होगा। जिले की पांच विधानसभा सीटों पर कुल 59 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, जिसमें 14 फरवरी को पर्चा जांच के दौरान तीन निर्दलीय व दो राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों का पर्चा खारिज हो गया है। यह सभी हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार हैं। पांच उम्मीदवारों का पर्चा खारिज होने के बाद मैदान में केवल 54 उम्मीदवार ही हैं। अब बुधवार को नामांकन वापसी की तिथि है। इसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि कितने उम्मीदवार अपना भाग्य इस चुनाव में आजमा रहे हैं। इधर, महादेवा विधानसभा सीट पर विजय विक्रम आर्य का पर्चा अब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में तय हो गया है। देखने वाली बात यह होगी कि विजय मैदान में रहेंगे या फिर पर्चा वापस ले लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख दलों के उम्मीदवार
विधानसभा क्षेत्र भाजपा कांग्रेस सपा बसपा
सदर दयाराम देवेंद्र महेंद्र नाथ यादव डॉ. आलोक वर्मा
हर्रैया अजय सिंह लाबोनी सिंह त्रयंबक नाथ पाठक राजकिशोर सिंह कप्तानगंज सीपी शुक्ला अंबिका सिंह कविंद चौधरी जहीर अहमद
महादेवा रवि सोनकर बृजेश कुमार दूधराम (सुभासपा) लक्ष्मी चंद
रुधौली संगीता बसंत चौधरी राजेंद्र चौधरी अशोक कुमार
बोलीं जिलाधिकारी
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा हो गया है। सभी वैध उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। बुधवार को नामांकन वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें