फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता ही सेवा : रुधौली में महासफाई अभियान की शुरुआत

Fri, 26 Sep 2025 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

रुधौली में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चेयरमैन धीरसेन निषाद और स्थानीय नेताओं ने विभिन्न वार्डों में श्रमदान और सफाई अभियान की शुरुआत की। ग्रामीणों और कर्मचारियों ने रैली निकालकर स्वच्छता की शपथ ली और जन जागरूकता बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुधौली। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को एक घंटे श्रमदान और 156 घंटे महासफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। रूधौली चेयरमैन धीरसेन निषाद ने स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर सत्यदेव मिश्रा के साथ मुडियार तिराहा और अंबेडकर नगर वार्ड में शिव मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार सभी वार्डों में चलाया जाएगा और नगरवासियों से सहयोग की अपील की। इसी क्रम में विकास खंड रुधौली के ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आलोक चौधरी, बीडीओ योगेंद्र राम त्रिपाठी सहित कर्मियों ने श्रमदान कर स्वच्छता की शपथ ली और जन जागरूकता हेतु रैली निकाली। इस दौरान संजीव द्विवेदी, रवि वरनवाल, हरेन्द्र श्रीवास्तव, संजय चौधरी, राज सिंह, अमरमणि, शिव कुमार, विनोद कुमार, रामरूप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
शहीद शिव गुलाम सिंह स्थल पर चला स्वच्छता अभियान
मानिक चंदं। साऊंघाट ब्लॉक के पैंड़ा खरहरा में स्थित शहीद शिव गुलाम सिंह स्थल पर भाजपा की ओर से वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। रैली निकाल कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सफाई कर्मियों, ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, पंचायत सहायकों और ग्रामीणों ने सफाई की। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद शिव गुलाम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा और फूलमाला अर्पित कर उनकी याद में की गई। ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार, बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमेंद्र चौहान, सूर्य प्रकाश शुक्ल सहित कई सफाई कर्मी और ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें