फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुंडेरवा में लगा लोक कल्याण मेला

Fri, 26 Sep 2025 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

मुंडेरवा नगर पंचायत सभागार में लोक कल्याण मेला आयोजित हुआ। इसमें पथ विक्रेताओं ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन के लिए आवेदन किए। मेले का उद्देश्य बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंडेरवा। नगर पंचायत मुंडेरवा के सभागार में बृहस्पतिवार को लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया। निकाय क्षेत्र के पथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना के तहत 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपये तक के लोन के लिए आवेदन करने का अवसर मिला। मेले में 24 आवेदन आए। कार्यक्रम में एसबीआई बैंक के मैनेजर निलेश नंदी, यूनियन बैंक के मैनेजर नागेश पाठक और केनरा बैंक के मैनेजर नवीन कुमार ने अपने-अपने बैंक खाताधारकों को योजना के लाभों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर बजरगीं चौधरी, शिवम भट्ट, सभासद राम प्रकाश मिश्रा, सभासद आलोक चौधरी, सुनील सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मेले का उद्देश्य नगर क्षेत्र के बेरोजगारों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना बताया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें