फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: क्रिसमस का उल्लास, प्रभु यीशु के आगमन का इंतजार

Tue, 24 Dec 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। प्रभु यीशु के आगमन को लेकर ईसाई समाज उल्लास में डूबा है। ईसाई विश्वासियों के घरों और चर्च में तैयारियां तेज हो गई हैं। अतिथियों के स्वागत के लिए केक बनाए जा रहे हैं। चर्च में कैरल का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार 24 दिसंबर की आधी रात प्रभु यीशु का आगमन होगा और 25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व मनाया जाएगा।
विशेष प्रार्थना सभा के लिए चर्च को क्रिसमस ट्री, झालर, लाइटिंग से सजाया जा रहा है। सेंट जान चर्च, सीएनआई चर्च, विक्ट्री एजी चर्च, एल सद्दाई पेंटिकास्टिल चर्च, सेंट वेसिल चर्च को सुदर ढंग से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट जेम्स सीएनआई चर्च के राव्ह ईए स्टर्लिंग ने बताया कि चर्च को सजाने का कार्य अंतिम चरण में है। रोज रात में वह टोलियों में विश्वासियों के घरों में पहुंचकर कैरल गान करते हैं और प्रभु यीशु के आगमन का संदेश देते हैं। ईसाई समाज के लोग नए वस्त्र व क्रिसमस से जुड़े अन्य सामानो की खरीदारी कर रहे हैं। सेंटा क्लाज, ड्रेस, मास्क, क्रिसमस ट्री, झालर, टैग, स्टार आदि की खरीदारी बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें