कप्तानगंज थाने के सुदामागंज बाजार में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज/महराजगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के सुदामा गंज बाजार में शनिवार की रात को अज्ञात चोरों ने सहज जन सेवा केंद्र, मोबाइल शॉप में पीछे से दीवार में सेंध काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
सहज जन सेवा केंद्र एवं आदित्य मोबाइल के संचालक आनंद चौधरी शनिवार शाम दुकान बंद करके कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुर दुबंौली स्थित आवास पर रोज की तरह चले गए। रविवार को सुबह घर से रामचन्द्र अपने भतीजे सोनू चौधरी के साथ सुदामागंज अपने दुकान पर पहुंच कर जब दुकान खोली तो देखा कि दीवार में पीछे सेंध कटी हुई है। सहज जन सेवा केंद्र मोबाइल शॉप के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। जन सेवा केन्द्र के काउंटर में रक्खा छह हजार नगद तथा मोबाइल शाप में रखे दो लैपटॉप, 17 सादे मोबाइल तथा तीन एंड्रॉयड मोबाइल नहीं थे। मामले की लिखित सूचना आनंद चौधरी ने कप्तानगंज थाने पर दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी कलवारी आलोक प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दिनेश चंद ने पहुंचकर चोरी की घटना की जांच की और फॉरेंसिक जांच टीम ने साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।जल्द ही घटना के खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा