424869 हेक्टेयर में बोई जाएगी रबी फसलों की खेती
मंडल के तीनों जिलों में वितरित किए जाएंगे 26229 क्विंटल गेहूं के बीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। धान की फसल में बालियां निकल आई हैं। अब कृषि विभाग रबी फसलों की तैयारी में जुट गया है। शासन ने मंडल को रबी मौसम की मुख्य फसल गेहूं का 26229 क्विंटल बीज आवंटित कर दिया है। इस बार मंडल के तीनों जिलों में 424869 हेक्टेयर जमीन पर रबी की फसलों की खेती की जाएगी। पिछली बार 415782 हेक्टेयर जमीन पर खेती की गई थी।
संयुक्त निदेशक कृषि कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्ती को 8033, संतकबीरनगर को 7986 व सिद्धार्थनगर को 10210 क्विंटल गेहूं के बीज का आवंटन मिला है। बस्ती को 25, संतकबीरनगर को 15 व सिद्धार्थनगर को सात क्विंटल चना वितरित किया जाएगा। बस्ती में 30, संतकबीरनगर में 15 व सिद्धार्थनगर में 30 क्विंटल मटर वितरित किया जाएगा। बस्ती में 20, संतकबीरनगर में 52 व सिद्धार्थनगर में 63 क्विंटल मटर वितरित किया जाएगा। सरसों (पीली) तीनों जिलों में 26-26 क्विंटल और काली सरसों बस्ती में चार, संतकबीरनगर में दो व सिद्धार्थनगर में तीन क्विंटल वितरित की जाएगी।
असली (तीसी) सिर्फ सिद्धार्थनगर में 10 क्विंटल वितरित की जाएगी। संयुक्त निदेशक अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि गेहूं, चना, मटर, मसूर व सरसों के बीज राजकीय बीज गोदामों पर उपलब्ध हैं। किसान जरूरत के अनुसार बीज प्राप्त कर सकते हैं। गोदाम जाते समय पंजीकरण संख्या, आधार कार्ड, खतौनी व बैंक पासबुक की छाया प्रति अनिवार्य रूप से लेकर जाएं, ताकि अनुदान राशि खाते में भेजने में दिक्कत न आए।