फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बालक की मौत

Fri, 25 Apr 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर भुजैनिया गांव के समीप बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढ़े छ बजे तेज गति से आ रही कार की चपेट में आने से साइकिल सवार आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने घायल आठ वर्षीय राज चौधरी पुत्र राम सुरेश चौधरी निवासी भुजैनिया थाना वाल्टरगंज को पीएचसी सल्टौआ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां के चिकित्सक ने मेडिकल कालेज कैली रेफर कर दिया। कुछ देर इलाज के बाद मासूम की मौत हो गई। मौत की खबर से उसकी मां पूजा देवी, भाई रेहंस, पिता राम सुरेश सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वह जिनवा चौराहे से कुछ सामान लेकर घर लौट रहा था।
सामने से कार लेकर आ रहा चालक उसे टक्कर मारकर भाग गया। राज दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह सल्टौआ में दूसरी कक्षा का छात्र था। थानाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी ने बताया कि मृतक के बाबा जवाहिर लाल की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें