बस्ती। जिला महिला अस्पताल में सोमवार को सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने सभी विभाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर का कोना कोना भी छाना। पैथालॉजी में जांच मशीनों की क्रियाशीलता और रसायन की उपलब्धता देखी। इस दौरान मरीजों व तीमारदारों से भी स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लिया। ओपीडी, पैथोलाॅजी के साथ ही अल्ट्रासाउंड कक्ष सहित अन्य वार्डों को देखा।
सीएमएस सबसे पहले ओपीडी कक्ष पहुंचे। यहां चिकित्सकों से वार्ता किया। निर्देश दिया कि कोई भी बाहर की दवा व जांच नही लिखेगा। इसके बाद वह अल्ट्रासाउंड कक्ष पहुंचे। कितना अल्ट्रासाउंड किया गया इसकी जानकारी ली। पैथोलॉजी कक्ष में रिजेंट की उपलब्धता जानी और कौन सी जांच हो रही है, कौन नहीं। इसके बाद वार्डों का निरीक्षण किए और भर्ती मरीजों से वार्ता किया।
प्रसूताओं से पूछा कि उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर ढंग से मिल रही है या नहीं। लेबर रूम का भी निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था को देखा। सफाई व्यवस्था ठीक मिली। इस दौरान डॉ. पीएल गुप्ता, डॉ. पंकज शुक्ल, डॉ. आशुतोष, शैलेंद्र राय, राकेश पांडेय, पवन गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। सीएमएस ने कहा कि 29 को कायाकल्प की टीम आने वाली है। इसको लेकर अस्पताल में साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है। कमी मिलने पर उनमें सुधार किया जा रहा है।