फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती के ऑटो का बिहार में कर दिया ई चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो यहां, ई-चालान हुआ बिहार में
विज्ञापन

गायघाट (बस्ती)। परिवहन विभाग की ओर से इसे चूक कहा जाए या कुछ और। जानकार हैरानी होगी कि बस्ती के ऑटो रिक्शा का ई-चालान बिहार के पटना में कर दिया गया है। इसे लेकर ऑटो रिक्शा मालिका परेशान है। उसे सूझ नहीं रहा है कि अब वह क्या करे।
विज्ञापन

कलवारी थानाक्षेत्र के डेल्हवा गांव निवासी मनोज कुमार द्विवेदी के ऑटो रिक्शा का 27 मई को ई-चालान बिहार के पटना जिला में हुआ। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब वे वाहन बिक्री करने के लिए ग्राहक को कागज की जांच कराने बस्ती ले गए। जांच के दौरान आरटीओ कार्यालय में उन्हें पता चला कि उनके ऑटो रिक्शा का चालान पटना के कोचास थाना में गुड्स कैरियर दिखाकर हुआ है और 33 हजार रुपये का जुर्माना लगा हुआ है। मनोज का कहना है कि उनकी ऑटो कभी बस्ती से बाहर गई ही नहीं। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। इस संबंध में आरटीओ प्रवर्तन अनिल कुमार श्रीवास्तव कहते हैं कि संबंधित वाहन स्वामी इसकी शिकायत आरटीओ ऑफिस पटना, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर यूपी व बिहार को पत्र के माध्यम से कर सकता है। समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें