बीएसए कार्यालय पर हक को गरजे शिक्षक
बस्ती। उ.प्र. शिक्षक महासंघ के बैनर तले मंगलवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों ने धरना दिया। सामूहिक अवकाश लेकर शिक्षक मंगलवार को धरना में पहुंचे और मांग उठाई कि शिक्षक समस्याओं का प्राथमिकता के स्तर पर समाधान कराया जाय। बाद में सीएम को संबोधित 16 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार पवन कुमार जायसवाल को दिया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए कहा कि सरकार शिक्षकों की आवाज को सुने और प्रेरणा एप के निर्णय को वापस ले। मांग किया कि माध्यमिक विद्यालयों के चयन बोर्ड नियमावली की धारा 21 को वापस लिया जाय। चेतावनी दी कि जब तक सरकार 16 सूत्री मांगों का निराकरण नहीं करती शिक्षकों का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष शिवपाल सिंह ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी नहीं हो जाती हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा। पेंशन बुढ़ापे की लाठी है, इसे छीनने का निर्णय स्वीकार नहीं है। सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि शिक्षकों को राज्य कर्मियों की भांति सुविधायें उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यालयों को सुविधा संपन्न बनाए।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने धरने का संचालन किया। धरने को दुर्गेश यादव, पवन कुमार शुक्ल, शिवशंकर पांडेय, रामेश्वर सिंह, जटाशंकर मिश्र, अशोक कुमार मिश्र, योेगेश शुक्ल, संजय सिंह, डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह, रामरक्षा, संजय द्विवेदी, अरूण मिश्र, राम गोपाल यादव, रजनीश वर्मा, दीपक सिंह प्रेमी, कृष्ण कुमार पाठक, डॉ. राम हरीश मौर्य, श्रीकांत, उमाशंकर यादव, माता प्रसाद त्रिपाठी, रामनेवास माझी आदि ने संबोधित किया।
इस मौके पर यशवंत सिंह, अशोक सिंह, आज्ञाराम यादव, जर्नादन ओझा, संतोष पांडेय, राकेश कुमार, देवेन्द्र सिंह, शिवरतन, राजकुमार श्रीवास्तव, रामकुमार, अरूण लता, कमालुद्दीन, हृदय विकास पांडेय, अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे।