फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का तेवर सख्त चार बीडीओ, छह एमओआई को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चार बीडीओ, छह एमओआईसी को नोटिस
विज्ञापन

हड़ताल पर रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों खिलाफ दर्ज होगा केस
तीन चिकित्सक सीएमओ कार्यालय से संबद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए डीएम सौम्या अग्रवाल का तेवर सख्त हो गया है। इसमें शिथिलता एवं लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने भानपुर सहित छह एमओआईसी और चार बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन चिकित्सकों को सीएमओ कार्यालय से संबद्ध किया है।
ये निर्देश डीएम ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिन से 15 हजार से भी कम टीकाकरण हो रहा है। जबकि लक्ष्य प्रतिदिन 33 हजार का है। प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने बताया कि सीएचओ, स्टाफ नर्स एवं संविदा एएनएम के हड़ताल पर रहने के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। हड़ताल में सीएचसी भानपुर के आयुष चिकित्सक डॉ. अमीश कुमार तथा आरबीएसके टीम के डॉ. विकास कुमार व डॉ. अजय कुमार के अलावा एमसीटीएस ऑपरेटर राजीव निषाद की मुख्य भूमिका रही। इन सभी ने कर्मचारियों को कार्य न करने के लिए उकसाया।
विज्ञापन

डीएम ने इसे गंभीरता लेते हुए सभी को सीएमओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। डीएम ने कहा कि कोरोना की रोकथाम एवं टीकाकरण सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इसमें बाधा पहुंचाने वाले के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हड़ताल पर रहने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का उस दिन का वेतन एवं मानदेय बाधित करने के भी निर्देश दिए।
डीएम ने दुबौलिया ब्लॉक के ग्राम बरसांव के टीकाकरण केंद्र का बुधवार को निरीक्षण किया था। यहां पर 223 लोगों को टीके का पहला डोज नहीं लगा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से ड्यूलिस्ट प्रधान एवं कोटेदार को नहीं दी गई। इसके लिए उन्होंने एमओआईसी डॉ. प्रभाकर चौधरी, बीडीओ वर्षावंग, सीडीपीओ, ग्राम सचिव तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए शासकीय कार्य में रुचि न लेने पर अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
उन्होंने ग्राम प्रधान बरसांव को उप्र पंचायत राज अधिनियम की धारा-95 की उप धारा-01 के खंड-छह के तहत नोटिस जारी किया है। उन्होंने विकास खड में प्रतिदिन ढाई हजार से कम टीकाकरण किए जाने पर बहादुरपुर के बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय तथा एमओआईसी डॉ. पवन वर्मा, रामनगर के बीडीओ सुनील कुमार कौशल तथा एमओआईसी, भानपुर, कप्तानगंज के बीडीओ सुशील कुमार पांडेय तथा एमओआईसी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्र, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, एसडीएम आनन्द श्रीनेत, गुलाब चंद्र, जीके झा, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. सीके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें