सभी धर्मों से ऊपर माना गया है देश का संविधान : सीडीओ
- जयंती पर जिलेभर में याद किए गए डॉ. आंबेडकर
- संविधान ने दिया सभी को समानता का अधिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती विकास भवन एवं कलेक्ट्रेट परिसर में मनाई गई। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि संविधान लागू होने के बाद सभी को समानता का अधिकार प्राप्त है। विधायिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका संविधान के दायरे में रहकर के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना सिखाती है। देश में सभी धर्मों से ऊपर संविधान को माना गया है।
सरकारी अधिकारी-कर्मचारी संविधान में दिए गए कर्तव्यों से बंधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक विषमता मिटाने के लिए ही कल्याणकारी योजनाए संचालित की जाती हैं। गोष्ठी को उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी तिवारी, डीपीआरओ एसएस. सिंह, अधिशासी अभियंता आरईडी अरविंद कुमार ने भी संबोधित किया। मौके पर आरएसओ संजय शर्मा, जिला श्रम अधिकारी विनय दूबे, सहायक अभियंता प्रदीप सिंह, संदीप वर्मा, रामलाल, अखिलेश्वर पांडेय आदि मौजूद थे।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीआरओ नीता यादव ने कहा कि बाबा साहब ने जीवनभर सामाजिक समरसता और न्याय के लिए संघर्ष किया। एडीएम अभय कुमार मिश्र ने कहा कि बाबा साहब ने देश को नई राह दिखाई। गोष्ठी का संचालन अशोक मिश्रा ने किया। मौके पर डिप्टी कलेक्टर सूरज यादव, शैलेष दूबे तथा अतुल आनंद, राघवेंद्र पांडेय, संचित मोहन तिवारी, सतेंद्र पांडेय, जीतेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। एपीएन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र बौद्ध ने कहा कि बाबा साहब सामाजिक समानता के लिए सदैव प्रयासरत रहे। मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ. कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, डॉ. रामप्रवेश, डॉ. सौम्या पाल, सूर्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
महिला पीजी कॉलेज आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. सुनीता तिवारी ने कहा कि बाबा साहब जैसे विद्वानों की बदौलत आज देश तरक्की कर रहा है। मौके पर डॉ. सीमा सिंह, डॉ. रघुबर पांडेय, गिरिजा नंद राव, सूर्या उपाध्याय, विजय नाथ, बृजेश कुमार, अखिलेश सिंह, मनोज कुमार, सावित्री, संघ मित्रा मेधांकर, जूही सिंह राठौर, नेहा पांडेय आदि मौजूद रहे। शहर के गांधीनगर स्थित फिनिक्स पब्लिक स्कूल व नगर पालिका परिसर में आंबेडकर जंयती मनाई गई। दुबौला प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा हरदी मंडल की ओर से बिशुनपुरा में भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। मौके पर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह सिंकू, रामचेत भारती, रुद्रनाथ पांडेय, निलेश आदि मौजूद रहे। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार बौद्ध बिहार भोयर में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति मुख्य अतिथि रहे। मौके पर डॉ. विनोद, राजेश श्रीवास्तव, शीतला प्रसाद यादव, पंचम लता, श्रीलता, अभिषेक रमण आदि मौजूद रहे। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार गौर ब्लॉक परिसर में प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ला ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
‘देश की सेवा में गुजारा पूरा जीवन’
परशुरामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई की ओर से किसान किसान इंटर कालेज परशुरामपुर में आयोजित कार्यक्रम मेें परिषद गोरक्ष प्रांत उपाध्यक्ष पवन प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि बाबा साहब जीवन भर देश सेवा करते रहे। इस मौके पर जिला प्रमुख डॉ. बृजेश कुमार पासवान आदि मौजूद रहे। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत, ब्लॉक परिसर सहित बाघापार, चिताखोर, खोरिया, देइसाड़, बानपुर, बरोहिया, कुरीयार, थाल्हापार, डड़िया आदि जगहों पर अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसर हसनापुर, गौहनिया, गोरखर, रुद्रपुर, सल्टौआ, सिसवा बरुआर में अंबेडकर की जयंती मनाई गई। हर्रैया स्थित बौद्ध बिहार में धूमधाम से अंबेडकर जयंती मनाई गई।
-------------
धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर की 131वीं जयंती
भानपुर। डा.भीमराव अबेंडकर की 131 वीं जयंती पर तहसील परिसर में मनाई गई। एसडीएम गिरीश कुमार झा व तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके उनकी कृतियों को बताया। रामनगर ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ सईद अहमद, सचिव प्रमोद कुमार मौजूद रहे। ग्राम पंचायत नरखोरिया के आलोक अंबेडकर बौद्व बिहार से जुलूस निकाल कर नरखोरिया से होते हुए सोनहा डाक बंगला स्थित अबेंडकर प्रतिमा तक जाकर समाप्त हुआ। संवाद