फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रमजोत-भवसिया नहर का सीडीओ ने किया निरीक्षण, फसल नुकसान की रिपोर्ट मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने फसल नुकसान की रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन

विधायक की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे थे सीडीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के भेड़िहा गांव के पास विक्रमजोत-भवसिया नहर उफना रही है। जिससे सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने मामले की शिकायत विधायक रवि सोनकर से की थी। विधायक ने सीडीओ को मौके का निरीक्षण कर समस्या निस्तारित करने को कहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति भेड़िहा गांव पहुंचे और नहर का निरीक्षण किया। सीडीओ ने सिंचाई कर्मियों से नहर की पटरी ऊंची करने का निर्देश दिया। एसडीएम सदर पवन जायसवाल व लेखपाल सुरेंद्र प्रसाद तिवारी से जलमग्न फसल की रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। सरयू नहर में पानी छोड़ने के बाद भेड़िया गांव के पास नहर ओवरफ्लो होने से रसोइया, रमचनपुर, लखनपुर, रोहीपुर गांव के किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं। किसान रामकेवल यादव, अनिल, शिरोमणि उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, दीपक, चिंताराम आदि ने विधायक से मामले की शिकायत की। मौके पर बीडीओ उमाशंकर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें