फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में छात्रा की मौत के मामले में केस दर्ज

Mon, 27 Oct 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पुलिस ने सड़क हादसे में छात्रा की मौत मामले में बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के जुआजाता निवासी राकेश प्रताप ने थाने में तहरीर दी कि 24 अक्तूबर को उनकी सात वर्षीय बेटी अन्नू स्कूल वैन से घर पहुंची। वैन से उतर कर घर आते समय बाइक सवार ने लापरवाहीपूर्वक बेटी को टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

-
बाइक चालक पर दर्ज कराया केस
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के बभनान लक्ष्मीबाई वार्ड नं. 9 में बाइक की टक्कर से लड़की को घायल करने के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजू मोदनवाल ने तहरीर दी कि 20 अक्टूबर रात करीब 11 बजे उनकी बहन शालिनी किसी काम से सड़क पर निकली थीं। चेतरा गांव निवासी प्रमोद तेज रफ्तार में बाइक से टक्कर मार दी। शालिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक वहीं छोड़कर आरोपी भाग गया। शालिनी को जिला अस्पताल ले जाया गया। राजू मोदनवाल ने आरोप लगाया कि 23 अक्टूबर को बाइक लेने आरोपी उनके घर आया और गालियां देते हुए धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक सुभाष मौर्य ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें