फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो मौत के मामलों में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो मौत के मामलों में केस दर्ज
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के खुटहन व बसहवा के पास हुई थी दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। सड़क हादसों में मौत के दो अलग-अलग मामलों में नगर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नगर थाना क्षेत्र के भौंसिंहपुर निवासी मसीतुल्लाह ने नगर पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार शाम को उनका 25 वर्षीय भतीजा सद्दाम मोटरसाइकिल से दवा खरीदकर वापस आ रहा था। नगर थाना क्षेत्र के बस्ती कलवारी मार्ग पर स्थित खुटहन के पास आंबेडकरनगर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने बाइक में ठोकर मार दी और भाग निकला। गंभीर हालत में सद्दाम को जिला अस्पताल बस्ती ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित मसीतुल्लाह की तहरीर पर ट्रक संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रखिया निवासी राज चौहान ने नगर पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी बहन सुमन शनिवार की रात्रि में शिवम प्रजापति निवासी वेलभरिया थाना पैकोलिया व रजनीश मौर्य निवासी बनहा थाना कप्तानगंज के साथ बाइक पर बैठकर घर से बस्ती जा रही थी। नगर थाना क्षेत्र के बस्ती फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कैप्टननगर (बसहवा) फ्लाईओवर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही सुमन की मौत हो गई। शिवम प्रजापति व रजनीश मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित राज चौहान की तहरीर पर अज्ञात वाहन चलाक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें