फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की आत्महत्या में चार के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की आत्महत्या में चार के खिलाफ केस
विज्ञापन

- मानसिक उत्पीड़न करने व धमकी देने का आरोप, तीन गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के देवखर गांव निवासी 18 वर्षीय मोनिका की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने गांव के चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
आरोप है कि इन लोगों की मानसिक उत्पीड़न की वजह से मोनिका ने आत्महत्या किया। एसओ उमाशंकर तिवारी ने बताया कि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। नौ जुलाई को फंदे से लटका मोनिका का शव मिला था।
विज्ञापन

मृतका के पिता हरिद्वार राजभर ने तहरीर दी है। आरोप है कि गांव के विनय पांडेय उर्फ मोनू ने कुछ दिन पहले लड़की के साथ बिना जानकारी के शादी कर ली। इसकी जानकारी जब विनय के परिवार वालों को हुई तो विरोध करने लगे। परिवार वालों के दबाव में विनय मोनिका से पीछा छुड़ाने लगा। विनय और उसके परिवार के लोग मोनिका का मानसिक उत्पीड़न करने लगे। धमकी देने लगे। आरोप है कि शादी की फोटो आरोपी विनय के भाई सूरज ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। आरोप है कि प्रताड़ना से परेशान होकर मोनिका ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

एसओ उमाशंकर तिवारी ने बताया कि विनय पांडेय उर्फ मोनू उसके पिता हरिश्चंद्र पांडेय, मां सरिता पांडेय व भाई सूरज पांडेय निवासी देवखर थाना छावनी के विरुद्ध आत्महत्या के प्रेरित करने, धमकी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें