मिट्टी में दफन महिला का शव मिला, धड़ से अलग था सिर
- बकरी चराने गई महिलाओं को मिट्टी के ऊपर बाल देखकर हुआ शक
- सोमवार सुबह पुलिस ने जमीन से निकलवाया शव, शिनाख्त की कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ। सोनहा थाना क्षेत्र के मौरी परासी गांव के समीप सरयू नहर के निकट मिट्टी में दफन किया हुआ महिला का शव मिला है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।
रविवार शाम को बकरी चराने गई गांव की महिलाओं व बच्चों ने बाल देख कर अनहोनी की आशंका जाहिर की। गांव के लोग पहुंचे तो देखा कि नहर के निकट शव दफनाया गया है। उसके बाल मिट्टी के ऊपर बगल में पड़े थे।
सोमवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 और थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय व फोरेंस्सिक टीम के मंजीत कुमार ने शव को कब्र से बाहर निकलवाया। सिर धड़ से अलग था। साड़ी में बांधकर वहां ढेर सारा नमक रखा हुआ था।
पुलिस के मुताबिक शव साठ प्रतिशत सड़ चुका है। महिला लोवर व शूट पहन रखी थी। वहां से लाल रंग का दुपट्टा बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।