नेशनल हाईवे पर आर्टिका की जांच करते परिवहन विभाग के अधिकारी
बस्ती। रोडवेज की गिरती आय सुधारने के लिए बुधवार को परिवहन निगम, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान नौ वाहनों पर कार्रवाई हुई। ट्रैक्टर, बाइक और टेंपो को ज्यादा पकड़े गए। दो बसें सीज कर सात वाहनों का चालान किया गया।
प्रशासन एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने सुबह से ही अभियान चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान विभिन्न रूटों पर डग्गामार वाहनों की धरपकड़ की गई।
हाईवे समेत कई जगहों पर यह अभियान चलाया जा रहा है अब तक इस अभियान के तहत कई वाहनों का चालान किया जा चुका है जबकि कई वाहन सीज भी किए जा चुके हैं। एआरएम बस्ती आयुष भटनागर ने बताया कि नेशनह हाईवे यूपी 32 केएन 4974 बस जो बंद किया गया। यूपी 43 एटी 2343 बस बंद किया गया। यूपी 51 एटी 5783 टेंपो का चालान 5500 रुपये का किया गया। यूपी 51 एटी 0663 टेंपो का चालान 5500 रुपये का किया गया। यूपी 51 एटी 5440 टेंपो का 5500 रुपये का चालान किया गया यूपी 51 एए 4132 ट्रैक्टर का चालान 8000 रुपये का किया गया।
यूपी 51 एक्यू 7222 मोटरसाईकिल का चालान 1000 रुपये का किया गया। यूपी 51 बीएन 9656 ट्रैक्टर का चालान आठ हजार रुपये का किया गया। यूपी 53 एएच 1747 ट्रैक्टर का चालान 5500 रुपये का किया गया। इस दौरान एआरटीओ एसके मौर्य, पीटीओ प्रदीप श्रीवास्तव, टीएसआई अवधेश तिवारी, कृष्णानंद पांडेय, इंद्रजीत तिवारी, मनोज शुक्ला, मनीष श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, रामसागर चौधरी आदि मौजूद रहे।