फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय से जनसभा तक का देना होगा हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
चाय से जनसभा तक का देना होगा हिसाब
विज्ञापन

बस्ती। जिले में नामांकन के साथ ही प्रत्याशियों के चुनाव खर्च का मीटर शुरू हो गया है। जनसभा में मेज कुर्सी से लेकर, प्रति व्यक्ति भोजन, चाय, समोसा से लेकर माइक, दरी और डंडा, झंडा, बैनर की कीमतें तय कर दी गई हैं। दस रुपये की चाय, दस रुपये का समोसा होगा। 12 रुपये प्रति दरी का किराया और सात रुपये प्रति कुर्सी का किराया प्रत्याशी के खर्च में जोड़ा जाएगा।
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के लिए अधिकतम खर्च की सीमा 40 लाख रुपये तय की है। चुनाव में प्रयोग होने वाले सामानों की दरें भी तय हैं। जिन्हें प्रतिदिन प्रत्याशी द्वारा रजिस्टर में भरा जाएगा। व्यय प्रेक्षक खर्च की जांच करेंगे।
विज्ञापन

खर्च का ब्योरा प्रत्याशी को जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। एक चाय की कीमत दस रुपये होगी। एक समोसा दस रुपये। दरी का एक दिन का किराया 12 रुपये होगा। जबकि, कुर्सी का किराया रोज सात रुपये, एक दर्जन टोपियों का खर्च 70 रुपये जोड़ा जाएगा। चुनाव प्रचार में इस्तेमाल होने वाले लाउडस्पीकर का किराया 1900 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से प्रत्याशी के खर्च में जोड़ा जाएगा। होटल में रुकने के लिए कमरे का किराया 1100 से 1800 रुपये तक होगा। जेनरेटर का खर्च 506 रुपये प्रतिदिन, खाना 120 रुपये, कोल्ड ड्रिंक 90 रुपये प्रति दो लीटर व बिल्ला 600 रुपये सैकड़ा के हिसाब से खर्च जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

कम होते गए उम्मीदवार
बस्ती जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर इस बार केवल 54 उम्मीदवार ही मैदान में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव पर गौर करें तो 2017 के चुनाव में 63 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे, जबकि 2012 के चुनाव में कुल 79 प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें