फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में बाइक चोरों का सरगना गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोरों का सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। कलवारी पुलिस ने अंतर जनपदीय बाइक चोरों के गिरोह का सरगना अनुज दूबे उर्फ गुल्ली को धर दबोचा। उसके पास से चोरी की बाइक, तमंचा-कारतूस आदि बरामद किया गया। थानाक्षेत्र के धोबहट तिराहे पर हुई मुठभेड़ में गुल्ली पकड़ा गया। पूछताछ में इसने बताया कि गिरोह के दो गुर्गे पहले ही चोरी की बाइक के साथ पकड़े जा चुके हैं।
एएसपी पंकज ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि दुबौलिया थाने के उमरिया निवासी गुल्ली के पास से बरामद बाइक उसने चार दिन पहले आंबेडकरनगर जिले के टांडा से चुराया था। इससे पहले उसके विरुद्घ चोरी, लूट, हत्या का प्रयास, रंगदारी, गुंडा एक्ट, गैगेस्टर समेत 27 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चारों ओर से घेर लिया। गिरफ्तार करना चाहा तो अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। उसके पास से बाइक बरामद की गई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाया हुआ था। एएसपी ने बताया कि डिकी खोलकर देखने पर नंबर प्लेट बरामद हुआ, जिस पर दूसरा नंबर अंकित है। मोबाइल एप पर वास्तविक नंबर देखा गया तो ज्ञात हुआ कि वाहन पर लगा नंबर फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में बताया कि उसकी टीम के गौरव पांडेय निवासी जामडीह पांडेय थाना कोतवाली तथा राजमोहन मिश्र निवासी फेवसी थाना बखिरा जनपद संतकबीर नगर मिलकर मोटर साइकिल चोरी के अलावा अन्य चोरियां करते हैं। नम्बर प्लेट बदलकर अन्य चोरियां करने के बाद बाइक औने-पौने दाम पर ग्राहक खोजकर उसको बेच देते हैं। सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एसओ कलवारी संतोष कुमार सिंह मय टीम का योगदान रहा। एसपी की तरफ से पांच हजार रुपये पुरस्कार का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें