फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

देईसांड़ / बस्ती। लालगंज-बानपुर तटबंध मार्ग पर कचनी चौराहे के पास शुक्रवार देर रात ब्रह्मभोज से लौटते समय एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत विंध्याचल हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के कोप निवासी विंध्याचल यादव (23) तीन-भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थे। वे अपने बड़े भाई अनिल यादव के साथ दिल्ली में रहकर शटरिंग का काम करते थे। उनके पिता घर पर रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। बुआ की मौत की सूचना पर वह करीब एक सप्ताह पहले दिल्ली से घर आए थे। शुक्रवार को अपने दोस्त रूपेश शर्मा (24) को साथ लेकर अपनी बुआ के ब्रह्मभोज में शामिल होने कचनी गांव गए थे। कार्यक्रम से देर रात को घर लौटते समय लालगंज-बानपुर तटबंध मार्ग पर बन्नी चौराहे के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गंभीर चोट लगने से विंध्याचल अचेत हो गए। जबकि, रूपेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन दोनों को एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए, जहां विंध्याचल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसओ लालगंज दिलीप सिंह ने बताया कि मौके से हेलमेट नहीं मिला है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें