सर्विस लेन सुदृढ़ीकरण के लिए धरने पर बैठे व्यवसायी
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी स्थित रामजानकी मार्ग तिराहे पर बृहस्पतिवार को समाजसेवी चंद्रमणि पांडेय के नेतृत्व में कस्बे के व्यवसायी धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी हाईवे सर्विस लेन को ठीक कराने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन समाप्त कराने की कोशिश की, लेकिन व्यवसायी लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। एनएचएआई के लिखित आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
कस्बे में हाईवे प्राधिकरण ओवरब्रिज का निर्माण करा रहा है। इससे मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया है। दोनों ओर से सर्विस लेन बनाकर यातायात संचालित किया जा रहा है, लेकिन सर्विस लेने पर गड्ढे और बिखरी गिट्टियां मुसीबत बन रही हैं। बिखरी गिट्टियां वाहनों के नीच आने से छिटकर लोगों को चोट पहुंचा रही हैं। चंद्रमणि ने बताया कि गिट्टियां लगने से तमाम लोग घायल हो चुके हैं। आरोप लगाया कि सर्विस लेन पर हाईवे प्राधिकरण पानी तक नहीं डाल रहा है।
पुलिस की मौजूदगी में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मैनेजर व चौकड़ी टोल मैनेजर ने हफ्तेभर में सर्विस लेन ठीक कराने का लिखित आश्वासन दिया। तब जाकर धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी बब्लू, प्रधान के प्रतिनिधि संदीप जायसवाल, विनीत कसौधन, रोहित तिवारी, शुभम शुक्ला, पृथ्वीराज चौहान, चंद्रराज यादव, जगदीश भारती, फूलचंद, अशोक कुमार, अरूण सिंह, अजय यादव, प्रेम पांडेय, नागेंद्र कुमार, कुलदीप पांडेय, रामनरायन, सुनील कुमार, रामसेवक, घनश्याम पांडेय, शिवेंद्र मिश्रा, पुनीत मिश्र, रोहित सिंह, मोनू जायसवाल, विवेक पांडेय, अतुल पांडेय, गणेश पांडेय, नीरज चौहान आदि मौजूद रहे।