फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला नपा का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुलडोजर
विज्ञापन

बस्ती। सड़क की पटरी पर अतिक्रमण किए अतिक्रमण पर बृहस्पतिवार को नगर पालिका ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। अवैध तरीके से बनी दुकानों को हटाने के साथ स्थायी टिनशेड को भी गिरा दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर आनंद सिंह श्रीनेत के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम आबकारी विभाग के पास बनी दुकानों के सामने स्थायी रूप से टिनशेड का निर्माण करा चुके दुकानों से टिनशेड को हटाया गया। कटरा पानी टंकी के नीचे बनी दोनों तरफ की दुकानों के सामने लगे टिनशेड को भी हटाया गया। इसके बाद टीम सुभाष चौक पहुंची। यहां भी दोनों पटरियों पर अवैध तरीके से काबिज दुकानों को हटाया गया। ईओ अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि करीब 60 से अधिक छोटे-बड़े पटरी दुकानों को हटाकर पटरी को खाली कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें