फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मंदिर का ताला तोड़कर पीतल की मूर्ति चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पैकोलिया थाना क्षेत्र के औरातोंदा स्थित श्री गिरजा नाथ धाम मंदिर में शनिवार रात ताला तोड़कर भगवान शिव की पीतल की मूर्ति चोरी हो गई। रविवार सुबह पूजा के लिए पहुंचे पुजारी को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मंदिर से मूर्ति चोरी को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी जगनरायन गिरि रविवार सुबह नियमित पूजा और जलाभिषेक के लिए पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा मिला। अंदर देखा तो भगवान शिव की बड़ी मूर्ति गायब थी। उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर श्री गिरजा नाथ धाम सेवा न्यास के अध्यक्ष रमेशचंद्र पांडेय और कोषाध्यक्ष प्रेमनारायण पांडेय ने पैकोलिया थानाध्यक्ष को तहरीर देकर मूर्ति बरामद करने और घटना का पर्दाफाश करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद्र राजभर ने बताया कि मंदिर में चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें